मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

योग दिवस पर योगमय बना रहा चास-बोकारो : विभिन्न संगठनों ने किया आयोजन, फिटनेस के लिए हर खासो-आम ने बहाए पसीने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बोकारो : विश्व योग दिवस पर बोकारो, चास सहित आसपास का पूरा इलाका योगमय बना रहा। घरों से लेकर गली-मुहल्लों, स्कूलों और विभिन्न संगठनों तक योग दिवस का आयोजन किया गया। सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ कई गैरसरकारी संस्थाओं ने योग दिवस मनाया। हर खासो-आम ने फिटनेस के लिए पसीने बहाए। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीएसएल कर्मियों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेल बोकारो स्टील प्लांट ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने घरों में योग के साथ दिनचर्या की शुरुआत करने का संदेश दिया, जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में लोगों ने परिवारजनों के साथ योगाभ्यास किया। कर्मियों ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुरूप अपने-अपने घरों में योगाभ्यास किया। अपराहन 3 बजे योग गुरु बीके मिश्रा ने बोकारो स्टील प्लांट के फेसबुक पेज पर आयोजित एक लाइव कार्यक्रम में नियमित योग करने से होने वाले फ़ायदों के बारे में जानकारी दी तथा रोज की दिनचर्या में किए जाने वाले योग क्रियाओं के बारे में बताया। मिश्रा ने अनुशासित जीवन को भी योग का एक पहलू बताते हुए कहा कि नियमित योग से व्यक्ति के आत्मबल तथा आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी बहुत सहायता मिलती है। इस्पातकर्मियों ने इस फेसबुक लाइव कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और लाभान्वित हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें