कौड़िया मुठभेड़ मामले में आठ माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर
मेदिनीनगर। चर्चित कौड़िया मुठभेड़ मामले में आठ माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया है। पुलिस अनुसंधान के अंतिम रिर्पोट में आठ माओवादियों के खिलाफ सबूत मिले।
गौरतलब है कि पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया में नौ अगस्त 2014 को माओवादियों ने टीएसपीसी के 16 नक्सलियों सामूहिक रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में विश्रामपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। एफआईआर नंबर 76/14 में 15 माओवादियों को नामजद जबकि 200 अज्ञात माओवादियों को आरोपी बनाया गया था। सभी के खिलाफ सीएलए एक्ट लगाया गया था। करीब छह वर्षो के बाद पुलिस ने मामले में अनुसंधान पूरा कर लिया है। कौड़िया मुठभेड़ मामले में पुलिस ने माओवादियो के टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद, नितेश यादव, गौतम पासवान, एनुल मियां, मनोहर गंझू , संजय यादव, संजय राम और एक अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है।
इसमें से एनुल मियां ने 2018 में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है जबकि एक नामजद आरोपी मारा गया।





