मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा: बुधवार और गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली,

रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक यात्रा मजिस्ट्रेट तैनात होंगे।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को ऑफलाइन

पंजीकरण नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोमवार को

उच्चाधिकारियों की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

सोमवार

को सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के संचालन के लिए आला-अधिकारियों की एक

बैठक आयोजित हुई। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री

के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव

मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में एक

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।

इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं। इनको

जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे।

सचिव

पर्यटन ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर

यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए

पंजीकरण नहीं किये जायेंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में

प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होम गार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में

एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

मुख्य

विकास अधिकारी हरिद्वार प्रतीक जैन को बदरीनाथ धाम जनपद चमोली, मुख्य विकास

अधिकारी टिहरी गढवाल अभिषेक त्रिपाठी को उत्तरकाशी और हरिद्वार रुड़की

विकास प्राधिकरण हरिद्वार अंशुल सिंह को केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग में

यात्रा मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें