मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधार यात्रा का आगाज होने

पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को

बधाई दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की ओर से

प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल

मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व

में श्री केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य सफलतापूर्वक गतिमान है। इसके

फलस्वरूप दिव्य-भव्य केदारनाथ धाम के दर्शन करने रिकॉर्ड संख्या में

श्रद्धालु देवभूमि आ रहे हैं, जिससे प्रदेशवासियों के लिए रोजगार की नई

संभावनाएं भी सृजित हो रही हैं। उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के

विशेष लगाव एवं समर्पण के लिए समस्त राज्यवासियों की ओर से आभार।''

इससे

पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड

की पवित्र चारधाम यात्रा के शुभारंभ की बहुत-बहुत बधाई। बाबा केदारनाथ धाम

समेत चारों धामों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक ऐसी आध्यात्मिक और

सांस्कृतिक यात्रा है, जिससे उनकी आस्था और भक्ति को नई स्फूर्ति मिलती है।

इस यात्रा पर निकले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

जय बाबा भोलेनाथ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें