मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

जल्द शुरू हो चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य, नितिन गडकरी व धामी को भेजा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तरकाशी। सामारिक व तीर्थाटन की दृष्टि से उत्तरकाशी से भैरव घाटी तक चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य जल्द शुरू करने को लेकर बुधवार को जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय सड़़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से भेंट कर चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उत्तरकाशी से आगे चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य प्रारंभ न हो पाने के कारण क्षेत्रीय जनता एवं तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका यात्रा आधारित अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लिहाजा इस मार्ग को जल्द बनाया जाना जरूरी है।बता दें कि चारधाम ऑल वेदर रोड का कार्य उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक एक सौ किलोमीटर इको सेंसिटिव जोन के कारण वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से देरी से स्वीकृत के कारण अधर में लटकी थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईपावर कमेटी के रिपोर्ट के बाद उक्त प्रोजेक्ट को गत वर्ष हरी झंडी मिली। अब प्रशासन भी प्रतिकार वितरण की कार्रवाई भी शुरू कर चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें