नैक अधिकारियों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव
नैक अधिकारियों के कार्यक्रम में हुआ बदलावरांची, 28 फ़रवरी । नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) बेंगलुरु से आ रहे दो सलाहकार डॉ डीके कांबली, डॉ नरेश पांडेय और एक एकेडमिक एक्सपर्ट डॉ श्रीकांत स्वामी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। तीनों अधिकारी 28 फरवरी की शाम रांची पहुंचेंगे। जबकि राजभवन में नैक रिपोर्ट का विमोचन अब दो मार्च को सुबह 11 बजे होगा।उल्लेखनीय है कि पहले कार्यक्रम एक मार्च को होना था.।राज्यपाल के बाहर रहने के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। तीनों अधिकारी अब एक मार्च को सुबह 11 बजे से आर्यभट्ट सभागार में सभी डीन, विभागाध्यक्षों, कॉलेजों के प्राचार्य,प्रभारी प्राचार्य,प्रोफेसर इंचार्ज, आइक्वेक निदेशक, सदस्यों को संबोधित करेंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम 1:30 बजे से होनेवाला था।





