मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

हवाओं की दिशाएं बदलने से वातावरण में बढ़ी नमी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हवाओं की दिशाएं बदलने से वातावरण में बढ़ी नमीकानपुर, 03 मार्च । पश्चिमी हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ हवाओं की उत्तर पश्चिम हो गई हैं। इससे गुरुवार को वातावरण में नमी बढ़ गई। हालांकि स्थानीय कारणों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाएं रहेंगे और बारिश के आसार नहीं है।चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि बीते तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था और लोगों को मार्च माह के अंतिम दिनों की तरह गर्मी महसूस हो रही थी। गुरुवार को हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम हो गईं जिससे वातावरण में नमी आ गई। हालांकि अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। नम हवाओं के चलने से सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत रही और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 2.3 किमी प्रति घंटा रही।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी सप्ताह आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। अतः किसानों को सूचित किया जाता है कि खेत में खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें