एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिवर्तन
रांची, लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से एक्सप्रेस ट्रेन के
समय में परिवर्तन किया गया है। सोमवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार
ट्रेन संख्या 13426 सूरत - मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 20
मई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।
यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14:20 बजे के स्थान पर 21 मई को 12:20 बजे सूरत से प्रस्थान करेगी।





