मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान जाने वाले जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव

अमृतसर। खालसा साजना दिवस के मौके पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जाने वाले जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले जत्था 12 अप्रैल को रवाना होना था, लेकिन अब नए शेड्यूल के अनुसार श्रद्धालु 10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे और 19 अप्रैल को वापस लौटेंगे।उन्होंने बताया कि इस यात्रा के लिए एसजीपीसी की ओर से 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं और करीब 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिला है। 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान में रह गए गुरुधामों के दर्शन के लिए संगत में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान अकेली महिलाओं के यात्रा पर जाने को लेकर लगाई जा रही पाबंदियों की खबरों को खारिज करते हुए मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि एसजीपीसी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हर श्रद्धालु को गुरुधामों के दर्शन करने की पूरी स्वतंत्रता है।हालांकि उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सलाह दी कि महिलाएं यदि अपने साथ किसी परिवारिक सदस्य या साथी को लेकर जाएं तो यात्रा के दौरान सुविधा रहती है। उन्होंने कहा कि जत्थे के रूप में सामूहिक यात्रा करने से सहयोग और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होती हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि एसजीपीसी का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी सुचारू देखभाल करना है, ताकि वे अपनी आध्यात्मिक यात्रा का पूर्ण लाभ उठा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें