मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ : अनुसूचित जाति के 2556 लोगों को 2026.19 लाख रुपये की गई वित्तीय सहायता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़ : अनुसूचित जाति के 2556 लोगों को 2026.19 लाख रुपये की गई वित्तीय सहायता

चंडीगढ़, 14 मार्च । हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान फरवरी, 2023 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के 2556 लाभार्थियों को 2026.19 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई है, जिसमें 165.71 लाख रुपये की सब्सिडी भी शामिल है।

निगम के प्रवक्ता ने बताया कि निगम अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाता है, ताकि वे अपना कारोबार और स्व-रोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 927 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन, सूअर पालन और झोटा-बुग्गी के लिए 660.98 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। इनमें से 601.37 लाख रुपये बैंक ऋण और 59.51 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी प्रकार, व्यापार और कारोबार क्षेत्र के अंतर्गत 41 लाभार्थियों को 21.90 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई जिसमें से 17.27 लाख रुपये बैंक ऋण, 2.44 लाख रुपये सब्सिडी और 2.19 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें