मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़: पंजाब सचिवालय समेत चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंडीगढ़: पंजाब सचिवालय समेत चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक बार फिर पंजाब सचिवालय समेत स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर के चार बड़े प्राइवेट स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 3:11 बजे और स्कूलों को एक बजे उड़ाने की धमकी दी गई है।

इससे पहले 19 फरवरी को भी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सचिवालय में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे और तलाशी अभियान चलाया गया था।

जानकारी के अनुसार, सचिवालय को गुरुवार को यह धमकी ई-मेल भेजकर दी गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची थीं।

सचिवालय में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला था।

बता दें कि देश के किसी न किसी हिस्से में हर दिन स्कूल-कॉलेज, अदालत और सरकारी संस्थानों को धमकियां मिल रही हैं।

गुरुवार, 19 फरवरी को भी देश के अलग-अलग शहरों में शैक्षणिक संस्थाओं को धमकियां दी गईं। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा शहर के एक दर्जन से अधिक स्कूलों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे।

मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया था। एहतियातन यूनिवर्सिटी की इमारत को खाली कराया गया और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय को एक ईमेल के जरिए धमकी आई। इस धमकी में विश्वविद्यालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसी महीने की 17 तारीख को भी उत्तर प्रदेश के जौनपुर और राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर बेंच में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। पिछले हफ्ते उत्तराखंड के रामनगर और नैनीताल स्थित न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था।

'ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन' के नाम से भेजे गए एक ईमेल में दावा किया गया था कि जजों के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम और आईईडी लगाए गए हैं। हालांकि, जांच पड़ताल में पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें