मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

चंपावत में सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत, 5 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंपावत में सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत, 5 घायल

चंपावत। पाटी ब्लॉक क्षेत्र से बारात लौटते समय एक बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से हादसा हो गया। वाहन घाट के पास बागधार में अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे जा लुढ़का, जिसमें 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं।पुलिस, एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुँचाया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।मृतकों में प्रकाश चंद्र उनियाल (40 वर्ष) निवासी दिबडिब्बा विलासपुर, केवल चंद्र उनियाल (35 वर्ष) निवासी निवासी दिबडिब्बा विलासपुर, सुरेश नौटियाल (32 वर्ष) निवासी पंतनगर, प्रियांशु चौबे (6 वर्ष) पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा व भावना चौबे (28 वर्ष) पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा शामिल हैं।दुर्घटना में देवीदत्त पांडेय (38) पुत्र रामदत्त पांडेय, सेराघाट (अल्मोड़ा) चालक, धीरज उनियाल (12) पुत्र प्रकाश चंद्र उनियाल, रुद्रपुर, राजेश जोशी (14) पुत्र उमेश जोशी, बनकोट गंगोलीहाट, चेतन चौबे (5) पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली व भास्कर पंडा, पुत्र रमेश पंडा, सेराघाट गंगोलीहाट घायल हो गये।जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, 4 दिसंबर को शेराघाट (गंगोलीहाट) से बारात पाटी ब्लॉक के बालातड़ी आई थी। विवाह समारोह के बाद बारात देर रात वापस लौट रही थी, उसी दौरान ृहादसा हो गया। बोलेरो (यूके 04 टीवी 2074) बागधार क्षेत्र में खाई में जा गिरी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें