चंपई सोरेन होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री सभी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, देंगे इस्तीफा
रांची : चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगी. मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले।बस मे मिथिलेश ठाकुर, दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद, मथुरा महतो व अन्य विधायक हैं।बता दें कि कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थी।उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं।अब सबकी निगाहें राजभवन पर है।





