मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

चमोली: औली से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, सभी सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चमोली: औली से लौट रहे छात्रों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, सभी सुरक्षित

चमोली। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में छात्रों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सभी छात्र सुरक्षित हैं। यह हादसा अनिमठ-हेलंग के पास हुआ।

चमोली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 5:45 बजे औली से वापस लौट रहे छात्रों की एक स्कॉर्पियो वाहन अनिमठ-हेलंग के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन संख्या यूके 08 एके 0468 में कुल छह छात्र सवार थे। सभी छात्र देहरादून के मंडुवाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में वाहन चालक को हल्की और सामान्य चोटें आई हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल, 108 एंबुलेंस सेवा और आर्मी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। घायलों को मौके पर ही आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस की ओर से सभी छात्रों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था भी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार युवकों की पहचान वाहन चालक सागर (20), गौरव (19), शशांक भट्ट (19), अभिषेक केशरवानी (19), शिवम (19) और दक्ष (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक देहरादून स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट में बीबीए के छात्र हैं और औली भ्रमण के लिए आए थे।

इससे पहले, 4 दिसंबर को अल्मोड़ा के ताकुला हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ था।

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, सिरकोट से करीब एक किलोमीटर आगे डांठ गधेरे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके बाद, अगले दिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कटर की मदद से कार का दरवाजा काटकर युवक को रेस्क्यू किया था।

रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक पंकज सिंह, ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, आनन्द सिंह, विमल टम्टा, धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें