मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने ली कोरोना संक्रमण के रोकथाम और इलाज की जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची जिले में कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन की ओर से कैसी व्यवस्था की गई है। गुरुवार को इसकी जानकारी दिल्ली से आई केंद्रीय टीम को दी गई। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से टीम को जिले के विभिन्न प्रखंडों और कोविड-19 अस्पतालों में की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम को बताया गया कि जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है, सभी कोषांगों के कार्य एवं दायित्वों के बारे में उप विकास आयुक्त द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने बारी बारी से सभी कोषांगों से दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य निर्वाहन के बारे में पूछा। टीम के द्वारा डेड बॉडी मैनेजमेंट सेल की नोडल प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर समीरा एस से डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति लोगों के बीच किस तरह से जागरूकता फैलाई जा रही है, इसकी जानकारी भी केंद्रीय टीम को दी गई। केंद्रीय टीम को बताया गया कि रांची जिले में कोविड-19 के नियंत्रण के लिए मास टेस्ट ड्राइव चलाए जा रहे हैं। पिछले दिनों किये गए मास टेस्ट ड्राइव में कितने लोगों की जांच की गई। इसके बारे में भी पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि रांची के 8 स्थानों में स्टैटिक सैंपल कलेक्शन सेंटर लगाए गए हैं जहां पर लोगों का निशुल्क कोविड-19 जांच किया जा रहा है। केंद्रीय टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए विभिन्न अस्पताल में मरीज़ों को दिए जाने वाले मेडिकल किट को भी देखा।

*केंद्रीय टीम ने की सराहना*

कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी टीम को दी गई। केंद्रीय टीम ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की। खास तौर पर टीम ने डॉक ऐप्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका लाभ हर व्यक्ति पा सकता है। इसके अलावा टीम को बुजुर्गों के लिए शुरू किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त छवि रंजन, उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर समीरा एस, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू उत्कर्ष गुप्ता एवं संबंधित पदाधिकारी, डॉक्टर उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें