मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

करोना काल में जी-नेट परीक्षा स्थगित करे केंद्र सरकार: बिट्टू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। जिला कांग्रेस कमेटी केे जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में शुक्रवार को जी व नेट परीक्षा कराने के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी कांग्रेसियों ने शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि अभी वर्तमान में देश की हालात कोविड-19 के संक्रमण में कैसा है यह सभी अवगत है। कोविड-19 संक्रमण बीमारी को देखते हुए जी, नेट परीक्षा को स्थगित करने के लिए देशभर के छात्रों और अभिभावकों की ओर से मांग की जा रही है। फिर भी जान जोखिम के बावजूद भी इन परीक्षाओं को आयोजित करने के निर्णय के साथ केंद्र सरकार आगे बढ़ रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी आक्रोश ह। कोरोना काल में रेल बस सभी यातायात के परिवहन बंद है। सभी शहरों में होटल व लॉज धर्मशाला बंद पड़ी है। ऐसे में छात्रों की परेशानी समझी जा सकती हैं। उन्होने केंद्र की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों एवं वैसे छात्रों के लिए यह कदम उठा रही है। जिनके पास सभी सुविधाएं हैं लेकिन जो छात्र गरीब हैं उनके लिए कौन जवाबदेही होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें