होली पर हुड़दंग किया तो थाने में गुजरेगी रात : उपायुक्तहाई स्पीड बाइक चलाने वालों का रद्द होगा : एसपी
रामगढ़,। जिले में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। डीसी चंदन कुमार और
एसपी डॉक्टर विमल कुमार की मौजूदगी में शनिवार को जिला शांति सह निगरानी
समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में डीसी ने स्पष्ट कर दिया कि लोग
उल्लास के साथ होली का त्योहार को मनाएं। यदि लोग हुड़दंगई पर उतरे तो उनकी
रात थाने में बीतेगी।
डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श
आचार संहिता लागू है। पूरे जिले में धारा 144 भी लगा दी गई है। इस दौरान
सभी चिन्हित चौक चौराहों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट के मौजूदगी रहेगी। इसके
अलावा फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी लगातार निगरानी रखेगी। किसी भी जगह पर लोग
मजमा लगाकर नशापान करेंगे और हुड़दंगई होगी तो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार
कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन बाध्य रहेगा।
होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ेंगे लोग
डीसी
ने कहा कि अभी पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। लोग पांच बार नमाज पढ़ने
के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं लेकिन होली के दिन शांति व्यवस्था बनी रहे।
इसके लिए मस्जिदों के आसपास भी भीड़ नहीं लगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई
मस्जिदों से यह ऐलान किया गया है कि लोग होली के दिन अपने घर में ही नमाज
पढ़ेंगे।
शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त रहेगी पुलिस : एसपी
एसपी
डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ
पुलिस पूरी सख्ती बरतेगी। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में धुत्त होकर
वाहन चलाने वालों पर भी निगाह रहेगी। इसके अलावा रात 10:00 बजे के बाद डीजे
बजाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक
टिप्पणी न करें, नहीं तो उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
एसपी ने
यह भी स्पष्ट किया कि शराब के नशे में हाई स्पीड गाड़ी चलाने वालों पर भी
शामत आएगी। जुर्माने के साथ-साथ उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं। अभी
तक जिले में पिछले कुछ दिनों में लगभग 40 लोगों के लाइसेंस रद्द करने के
अनुशंसा की जा चुकी है।
होली पर राजनीतिक करना भी पड़ सकता है महंगा
शांति
समिति की बैठक में डीसी ने यह स्पष्ट किया कि होली के नाम पर राजनीति करना
भी महंगा पड़ सकता है। सी विजील ऐप अभी काम कर रहा है। यदि कुछ लोग मजमा
लगाकर एक जगह मौजूद रहेंगे और उसका वीडियो या फोटो सी विजील ऐप पर अपलोड हो
गया तो उन सभी को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा। साथ ही राजनीतिक पार्टी से
ताल्लुकात रखने वाले लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
बैठक में एसडीओ
आशीष गंगवार, पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम, एनडीसी रविंद्र कुमार गुप्ता के
अलावा सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी और
शांति समिति के सदस्य शामिल थे।





