मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं शुरू, फतेहाबाद में बनाए 14 परीक्षा केंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं शुरू, फतेहाबाद में बनाए 14 परीक्षा केंद्र

फतेहाबाद। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई है। आज बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह नजर आया। आज पहला पेपर गणित विषय का रहा। सीबीएसई की कक्षा दसवीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 अप्रैल तक आयोजित की जा रही हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। कक्षा दसवीं के 4269 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए फतेहाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं।

जिले के सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त जवानों के साथ विशेष निगरानी रखी जा रही है। हर परीक्षा केंद्र के आसपास नियमित गश्त, चेकिंग अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। परीक्षा अवधि के दौरान जिलेभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है।

इसके तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, हथियारों की मौजूदगी या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। परीक्षा समय में प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में कोई बाधा न आए। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के स्पष्ट निर्देश हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल प्रयास या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फतेहाबाद पुलिस ने अभिभावकों एवं आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें, अफवाहों से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें