मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद बीसीसीएल के ब्लॉक दो में सीबीआई कर रही पूछताछ, खंगाल रही कागजात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद बीसीसीएल के ब्लॉक दो में सीबीआई कर रही पूछताछ, खंगाल रही कागजातधनबाद, 1 मार्च । बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में धनबाद सीबीआई की टीम ने बुधवार को तीन बजे दबिश दी। टीम कार्मिक विभाग असैनिक भवन में कागजातों की जांच कर रही है। कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में सीबीआई अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।पिछले चार घंटे से भी अधिक समय से सीबीआई की टीम कार्मिक प्रबंधक से पूछताछ कर रही है। साथ ही ब्लॉक दो के एजीएम एसबी कुमार, भूसंपदा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, एपीएम के चालक शमसुर अंसारी, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश प्रजापति सहित अन्य लोगों से गहन पूछताछ की गई।सीबीआई की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई है। साथ ही इस कार्रवाई का असर बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय में भी देखने को मिला। बरोरा एरिया के पदाधिकारी दोपहर बाद अपने कार्यालय में पहुंचे ही नहीं जबकि बाकी दिनों में दोपहर बाद ठेकेदारों का जमावड़ा लग जाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें