मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने निगला जहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने निगला जहर

जींद। सूदखोर की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फर्नीचर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने जहर निगल आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर सूदखोर के खिलाफ धमकी देने, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सिवाहा में फर्नीचर का काम करने वाले 35 वर्षीय सतीश ने सोमवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सतीश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फर्नीचर का काम करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। इसी दौरान काम में देरी होने पर एक अन्य व्यक्ति राममेहर ने उसके साथ दुकान में घुसकर मारपीट की और उसे गांव छोडऩे की धमकी दी।

19 जनवरी को आरोपी रोहित उसे पिल्लूखेड़ा मंडी में मिला और बकाया पैसों के लिए उसे बुरी तरह धमकाया। रोहित ने चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं चुकाए तो वह उसका मकान खाली करवा लेगा। इस मानसिक प्रताडऩा के कारण सतीश ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। सतीश ने आरोप लगाया कि गांव के ही रोहित से उसने 55 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसका ब्याज वह समय पर दे रहा था। बावजूद इसके वह उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। मंगलवार को सदर थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पीडि़त के बयानों के आधार पर रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें