मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव पर हिमाचल प्रदेश में मुकदमा दर्ज, क्रॉस वोटिंग का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, 11 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के

विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। हिमाचल के बालूगंज थाने में यह एफआईआर

दर्ज कराई गई है। उन पर हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में वोटों की

खरीद करके क्रॉस वोटिंग कराने के आरोप है। एफआईआर में एक विधायक को भी

नामजद किया गया है।

पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के पुत्र

चैतन्य शर्मा हिमाचल की गरगेट सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने

राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के विरुद्ध वोटिंग की थी। इस

मामले में कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौर की ओर से एफआईआर

दर्ज कराई गई है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 171 सी और ई के साथ

120 बी व पीसी एक्ट की धारा 7 और आठ के तहत दर्ज इस एफआईआर में राकेश शर्मा

एवं एक निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को भी आरोपित बनाया गया है।

उल्लेखनीय

है कि हिमाचल में कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ ही भाजपा के कुछ

विधायकों को उत्तराखंड के ऋषिकेश में भेजा गया है। ये सभी कड़ी सुरक्षा के

बीच यही जमे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें