मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नगरपालिका रतिया कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब, पार्षद पर एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नगरपालिका रतिया कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब, पार्षद पर एफआईआर दर्ज

फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी की एनडीसी निकलवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपों में फंसे रतिया नगरपालिका के पार्षद विजय कुमार के खिलाफ एसीबी के बाद अब थाना शहर रतिया में भी केस दर्ज किया गया है। पार्षद पर नगरपालिका के महत्वपूर्ण कागजात गायब करने का आरोप है। इसको लेकर 22 नवंबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पार्षद नगरपालिका कार्यालय में टेबल की दराजों को खंगालते नजर आया था। इस पर नगरपालिका प्रधान ने ऐतराज जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। बाद में सचिव ने जांच में काफी दस्तावेज गायब पाए और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

इस बारे में पुलिस को दी शिकायत में नगरपालिका रतिया के सचिव शुभम कुमार ने कहा है कि नगरपरिषद रतिया द्वारा पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को नगरपालिका से रिकार्ड गुम होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद नगरपालिका कार्यालय का कर्मचारियों द्वारा रिकार्ड चैक किया गया तो उसमें पाया गया कि नगरपालिका रतिया के कार्यालय में बने रूम नंबर 2 व 3 जिसमें कोर्ट केस ब्रांच, लैंड ब्रांच, चुनाव ब्रांच और तकनीकी शाखा है, में कोर्ट से सम्बंधित रखी महत्वपूर्ण फाइलों में से कई दस्तावेज गुम है। इसके अलावा लैंड ब्रांच के नोटिफिकेशन, सिजरे, लाल डोरे में नगरपालिका रतिया की भूमि से सम्बंधित रिकार्ड इत्यादि गुम है। इसके अलावा नगरपालिका रतिया की तकनीकी शाखा में रखे नगरपालिका रतिया से सबंधित महत्तवपूर्ण नक्शे भी गुम है।

इस पर नगरपालिका सचिव ने डीसी, एसपी, डीएमसी, डीएसपी रतिया व रतिया नगरपालिका प्रधान को इस बारे में पत्र लिखकर सूचना दी। सचिव ने पार्षद विजय कुमार पर इन दस्तावेजों को गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में रतिया पुलिस ने पार्षद विजय कुमार के खिलाफ धारा 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले गत दिवस एसीबी के इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह की शिकायत पर पार्षद विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रतिया के वार्ड 15 निवासी हरप्रीत सिंह ने एसीबी को शिकायत देकर पार्षद पर इम्पलाइज कालोनी स्थित उसके प्लाट की प्रॉपर्टी आईडी की एनडीसी निकलवाने की एवज में 28 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें