मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

करोड़ों की चोरी के मामले में फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद, गांव हिजरावां कलां के एक मकान में घुसकर एक करोड़ 53 लाख

रुपये नगद चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर फतेहाबाद पुलिस ने

मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी की पहचान

कृष्ण कुमार उर्फ काला पुत्र ठाकर सिंह निवासी गांव मढ़, रतिया के रूप में

हुई है। आरोपी महिला शिकायतकर्ता का रिश्तेदारी में जीजा लगता है।

इस

बारे में जानकारी देते हुए सदर थाना फतेहाबाद के प्रभारी प्रहलाद राय ने

बताया कि इस बारे में 20 मई को गांव हिजरावां कलां निवासी गुरमीत कौर ने

पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। गुरमीत कौर ने कहा था कि उसके पिता

महेन्द्र सिंह, चाचा दलीप सिंह, इकबाल सिंह व प्रेम सिंह निवासी एमपी बीड़

बगला रोड, हिसार ने अपनी जमीन बेची थी। बेची हुई जमीन के एक करोड़ 53 लाख

रुपये उसके चाचा दलीप सिंह करीब 4 दिन पहले उसके पास रख कर गए थे।

उसने

एक करोड़ 53 लाख रुपये संदूक में रख दिए थे और संदूक पर ताला लगा दिया था।

रात को वह कमरे को ताला लगाकर अपने बच्चों के साथ आंगन में सो गई थी।

अलसुबह उसे गेट खुलने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने चोर-चोर का शोर मचा

दिया, जिस पर उसके मकान में घुस चोर वहां से भाग गए। उसकी आवाज सुनकर

आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हो गए।

जब उसने घर की जांच की तो पाया

कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और संदूक में रखे 1 करोड़ 53 लाख रुपये गायब

थे। महिला ने बताया कि इसके बाद उसके जीजा काला निवासी अजीत नगर के पास

उसके दूसरे जीजा कृष्ण उर्फ काला निवासी मढ़ का फोन आया। कृष्ण ने उससे कहा

कि तुम पुलिस के पास मत जाना, रुपये उसके पास ही है।

महिला ने

आरोप लगाया कि उसके घर से उसके जीजा कृष्ण कुमार व 4 अन्य लोगों ने मिलकर 1

करोड़ 53 लाख की नकदी चोरी की है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में

उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह की टीम ने चोरी के साक्ष्य इकट्ठा कर आरोपी कृष्ण

कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर

लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी

व चोरीशुदा नगदी की बरामदगी भी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें