मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

तूल पकड़ने लगा है मधुपुर में पत्रकारों का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। मधुपुर में अब छायाकार से दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ने लगा है। आज कई जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारों के पक्ष में अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जहां जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि इंस्पेक्टर इंचार्ज को तत्काल हटाया जाए वही विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि मामले को विधानसभा में उठाऊंगा। जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने मधुपुर के इंस्पेक्टर इंचार्ज द्वारा पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और केस में फंसाने की धमकी की तीव्र भर्त्सना की है। कहा कि पत्रकारों का काम जनता के सामने सच लाना है। इसलिए ऐसे अधिकारी को वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। देवघर पुलिस अधीक्षक को अविलंब मधुपुर इंस्पेक्टर इंचार्ज को हटाना चाहिए। ऐसे अधिकारियों के कारण ही पुलिस की छवि खराब हो रही है। सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने कहा है कि मधुपुर में इंस्पेक्टर इंचार्ज द्वारा एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किए की घटना निंदनीय है। मुझे जानकारी होती तो पत्रकारों के धरना प्रदर्शन में खुद शामिल होता। पुलिस आला अधिकारियों को चाहिए कि अविलंब इंस्पेक्टर इंचार्ज मधुपुर को हटाकर विभागीय कार्रवाई करें। घटना के 10 दिन बाद भी अधिकारी पर कार्यवाही नहीं होने से पता चलता है कि वर्तमान सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मामले को विधानसभा में उठाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें