मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली चोरी के आरोप में मुर्दे पर दर्ज कराया मामला, 6 हज़ार का जुर्माना भी ठोंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दारू( हजारीबाग) : विद्युत विभाग के अनोखे कारनामे आये दिन उजागर होते रहते है ऐसा ही एक अनोखा कारनामा सामने आया है जहां एक मृत ब्यक्ति को बिजली चोरी का आरोपी बनाते हुए दारू थाना में मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला दारू पंचायत के पिपचो का है जहां विद्युत विभाग के कर्मी बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी करने पहुंचे थे। यहां तिलक ठाकुर के नाम से विद्युत कनेक्शन था इस घर मे दो फेज बिजली का लेकर जलाने का आरोप लगाकर विद्युत कनीय अभियंता ने मामला दर्ज कराया साथ ही छह हजार का जुर्माना भी ठोंक दिया। तिलक ठाकुर के बेटे जागेश्वर ठाकुर ने बताया कि उसके पिता की मौत वर्ष 2014 में ही हो गई थी अब उसके पिता के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज हुआ है उसने जुर्माना की राशि छह हजार विभाग में जमा कर दिया है। अब इस केस के अनुसंधान करता पुलिस अधिकारी जमानत करवा लेने का दबाब बना रहे है उनके बेटे को यह समझ मे नही आ रहा है कि मृत ब्यक्ति का जमानत कैसे लें। इस बारे में थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि कनीय अभियंता के द्वारा आवेदन देकर मामला दर्ज करने का आग्रह किया जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया अब अनुशंधान के दौरान जानकारी मिल रही है जिसपर मामला दर्ज किया गया है उसकी मौत पूर्व में ही हो चुकी है। इस मामले में वरीय अधिकारियों से बात कर दिशा निर्देश लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में गलती चाहे जिसकी भी हो दारू प्रखंड क्षेत्र में यह मामला पूरा चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग विभाग के कारनामे सुनकर चुस्की ले रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें