मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड से आ रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तराखंड से आ रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत

- हादसे में घायल सात लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज

पीलीभीत । जनपद के पूरनपुर थाना क्षेत्र में उत्तराखंड से शादी

समारोह में शामिल होने आ रही बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़

से जा टकराई। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल

हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल

पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की

कार्रवाई की।

पूरनपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बुधवार को

बताया कार उत्तराखंड के शक्ति फार्म के रहने वाले लोग पीलीभीत के चंदिया

हजारा इलाके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। कार में

परिवार के कुल 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि जानकारी पर पता चला है कि

मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात कार जैसे ही धनारा घाट रोड से गुजर रही थी

तभी सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई।

संतुलन बिगड़ने के चलते कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे

में कार सवार महिला रेणुका राम, कंचन और विशाखा की मौत हो गई। जबकि कार में

सवार गोविंद नेहाल समेत सात अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना

की जानकारी उत्तराखंड में हादसे के शिकार लोगों के परिवारीजनों को दी गई

है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें