मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में गिरी कार, तीन आप कार्यकर्ताओं ने गंवाई जान; जगराओं-रायकोट रोड पर हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में गिरी कार, तीन आप कार्यकर्ताओं ने गंवाई जान; जगराओं-रायकोट रोड पर हादसा

लुधियाना। जगराओं-रायकोट रोड पर गांव बसियां के पास गुरुवार तड़के करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा जगराओं से करीब 12 किलोमीटर दूर रायकोट के पास कस्बा बसियां में हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतरकर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में आम आदमी पार्टी से जुड़े बलकार सिंह, विशाल और संदीप की मौके पर मौत हुई है। कार में सवार पांचों व्यक्ति नकोदर से दिड़बा की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी मृतक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के करीबी थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाकर कार और मृतकों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसा किस कारण हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें