मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को यूनियन के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक कार में रविवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही कार से धुआं उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग सहम गए। कार में एक ही परिवार सवार था, लेकिन सूझबूझ और समय रहते बाहर निकलने के कारण सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नामदा बस्ती निवासी रवि शर्मा की बताई जा रही है। बताया गया कि वाहन चलते समय अचानक तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद इंजन की ओर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार सवार सभी सदस्यों ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलना ही उचित समझा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान कार को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग बुझने तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें