मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

रुद्रप्रयाग जाते समय खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने पति-पत्नी की बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुद्रप्रयाग जाते समय खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने पति-पत्नी की बचाई जान

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के फरासू के पास शनिवार को रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू कर खाई में गिरे वाहन सवार पति-पत्नी की जान बचाई। ये दोनों उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।शनिवार को सुबह एसडीआरएफ को सूचना मिली कि फरासू के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कालियासौड़ पोस्ट से अपर उप निरीक्षक महावीर चौहान और पोस्ट श्रीनगर से अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वाहन रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था और वाहन में पति-पत्नी सवार थे। दोनों खाई में गिरकर फंसे हुए थे।एसडीआरएफ टीम ने जनपद पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। खाई की गहराई, घना अंधेरा और अत्यधिक चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने कुशलता से रोप और स्ट्रेचर के माध्यम से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान गजेंद्र सिंह (37) निवासी वाराणसी व श्वेता (32) पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें