मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:20 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: खाराखेड़ी के कार एक्सीडेंट में महिला की मौत, चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद,। नेशनल हाइवे 9 हिसार रोड रोड पर स्थित गांव खाराखेड़ी के

पास शनिवार दोपहर बाद एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर

इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस

घटना में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अग्रोहा

मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार

पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला 60 वर्षीय बलजीत सिंह, उसकी पत्नी 56 वर्षीय

सुरजीत कौर, लखविंद्र सहित पांच लोग किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। शनिवार

को वे दिल्ली से वापस अपने घर मुक्तसर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि

दोपहर को जैसे ही कार गांव खाराखेड़ी के पास पहुंची तो कार चालक नियंत्रण

खो बैठा और कार कार हाईवे के डिवाइडर पर लगी जालियों से टकरा गई। बताया जा

रहा है कि गाड़ी के आगे बैठी एक महिला सुरजीत कौर की मौत हो गई, जबकि अन्य

चार लोग घायल हो गए। सभी को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें