मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत: तेज रफ्तार कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत: तेज रफ्तार कार की टक्कर से फैक्टरी कर्मचारी की मौत

सोनीपत। सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार फैक्ट्री कर्मचारी की शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक फैक्ट्री से काम समाप्त कर स्कूटी पर घर लौट रहा था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में सोनीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। नरेला दिल्ली निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुंडली स्थित एचएसआईआईडीसी फेस-4 की एक फैक्ट्री में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फैक्ट्री में शिवम कुमार वेल्डर के रूप में कार्य करता था और कई वर्षों से वहीं नौकरी कर रहा था।

शिवम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिकंदरा क्षेत्र का रहने वाला था। वर्तमान में वह कुंडली प्याऊ मनिहारी क्षेत्र में किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। शिकायत के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सवा सात बजे शिवम कुमार फैक्ट्री से स्कूटी लेकर निकला था। कुछ दूरी आगे बढ़ते ही पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और वाहन को कब्जे में लेने सहित अन्य आवश्यक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है किआरोपी चालक की तलाश जारी है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें