मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

कंटेनर से टकराई कार, चालक की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कंटेनर से टकराई कार, चालक की मौत, पांच घायल

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। दारुदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने अपने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। इससे कार चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने गैस कटर से कार को काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर में धंसी कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से सड़क को कुछ घंटों बाद खाली कराया गया।पुलिस ने बताया कि मृत चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें