मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

सांढ़ को टक्कर मारने के बाद धू-धू जली कार, बाइक भी राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। धनबाद-बरवाअड्डा रोड पर कृषि बाजार के ठीक सामने बुधवार देर शाम तेज गति से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार ने एक सांड़ को धक्का मार दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। स्वीफ्ट ने एक बाइक को भी धक्का मार दिया। बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के दौरान ही स्वीफ्ट में अचानक आग लग गई और कार के समीप पड़ी बाइक को भी आग ने चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। जख्मी बाइक सवार दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से पीएमसीएच में भर्ती कराया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इधर, कार में आग लगते ही उसपर सवार दो लोग वहां से भाग निकले। देखते ही देखते कार व बाइक जलकर राख हो गई।। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी जब तक पहुंचती तब तक कार और बाइक पूरी तरह जल चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आग बुझाने की भरपूर कोशिश की। घायलों की स्थिति गंभीर है। वहीं कार की चपेट में आने से साढ़ की मौके पर मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें