मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

नरभक्षी बाघ पिंजरे में हुआ कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नरभक्षी बाघ पिंजरे में हुआ कैद

नैनीताल। नैनीताल जनपद के कोटाबाग विकासखंड के ओखलढूंगा गांव में बीते दिनों वन्यजीवों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद वन विभाग की ओर से पिंजरे लगाया गया और नरभक्षी बाघ देर रात्रि पिंजरे में फंस गया। बाघ के पकड़े जाने से ग्रमीणों ने राहत की सांस ली है।क्षेत्रीय वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि पकड़ा गया बाघ 08 से 10 वर्ष की आयु का पूर्ण वयस्क एवं नर बाघ है। घटना के बाद से ही यह बाघ वन विभाग के कैमरों में भी देखा जा रहा था। पकड़े गये बाघ को वन विभाग की टीम पकड़कर ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गयी है। आगे जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि क्या यह वही एवं नरभक्षी बाघ है जिसने महिला को अपना शिकार बनाया था।बहरहाल बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीण स्वयं को भयमुक्त मान रहे हैं और उन्होंने राहत की सांस ली है।बता दें कि 07 जनवरी शाम महिला पर वन्यजीवों के हमलों के बाद बाद शुक्रवार 10 जनवरी की रात्रि एक रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति का बाघ घटनास्थल पर लगाये गये पिंजरे में फंस गया है।उल्लेखनीय है ओखलढूंगा गांव रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में आता है, जबकि महिला को हिंसक वन्य जीव ने घर से मात्र लगभग 200 मीटर दूर ही कोसी रेंज के जंगल में अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक वन कर्मी की भी पिटाई कर दी थी। अब बाघ कोटा व कोसी वन क्षेत्र की सीमा पर पकड़ा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें