मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर: गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा

यमुनानगर यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच किलो 177 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बताया कि टीम ने हाल ही में जगाधरी निवासी रोहित आर्यन को 5 किलो 177 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह गांजा डेहा कॉलोनी, तीर्थ नगर निवासी करण से लेकर आया था।जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए करण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी मामले की कड़ियों को जोड़ने और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें