मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

मलूका स्थित केनरा बैंक शाखा में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मलूका स्थित केनरा बैंक शाखा में लगी आग, लाखों का नुकसान

पश्चिमी सिंहभूम। जनपद के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलूका स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार की भोर करीब 3 से 4 बजे के बीच आग लगने की घटना सामने आई है। सुबह लगभग 7 बजे आसपास के लोगों ने बैंक भवन से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।बैंक कर्मियों द्वारा शटर खोलते ही अंदर से तेज धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों ने पाइप से पानी का छिड़काव कर आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने से बैंक के चार कंप्यूटर,एक प्रिंटिंग मशीन, एक कैश काउंटिंग मशीन तथा कई आवश्यक फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सुंडी ने बताया कि बैंक का कैश लॉकर में सुरक्षित है और किसी प्रकार की नकदी की क्षति नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें