मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:चार दिन से लापता युवक का शव यमुना नहर से मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर:चार दिन से लापता युवक का शव यमुना नहर से मिला

यमुनानगर यमुनानगर जिले के जठलाना थाना क्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी 29 वर्षीय मुबारक अली खान का शव रविवार देर शाम कुरुक्षेत्र के हिनौरी पुल के समीप पश्चिमी यमुना नहर से बरामद किया गया। युवक बीते चार दिनों से लापता था। शव मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। मुबारक अली एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार वह 21 मई की शाम घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। बाद में कंपनी से जानकारी मिली कि वह उस दिन कार्यस्थल पर पहुंचा ही नहीं था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह उसकी मोटरसाइकिल गांव के बाहरी क्षेत्र में नहर किनारे लावारिस हालत में मिली थी। इसके कुछ घंटों बाद शाम के समय कुरुक्षेत्र जिले के हिनौरी पुल के पास नहर से शव बरामद होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान मुबारक अली के रूप में की। परिवार का कहना है कि मुबारक अली किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक परेशानी में नहीं था। घर से निकलते समय वह सामान्य स्थिति में था। ऐसे में अचानक लापता होना और बाद में शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। जठलाना थाना पुलिस ने पहले ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर जांच में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से गांव मोहड़ी में गहरा शोक व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें