मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नागरिक सुरक्षा को लेकर दून पुलिस का सघन अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नागरिक सुरक्षा को लेकर दून पुलिस का सघन अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

देहरादून। आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दून पुलिस ने मंगलवार तड़के से जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद डोभाल के निर्देशों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों और पार्कों के आसपास निगरानी बढ़ाते हुए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।टीमों ने सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों के अभिभावकों व कामकाजी महिलाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।अभियान के तहत स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा आत्मरक्षा के बुनियादी उपायों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अजनबियों से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई।पुलिस टीमों ने पार्कों एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ भी की। पुलिस द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में दिन-रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें