मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना जांच के लिए चलाया गया अभियान, 30 सेंटर पर लिया जा रहा स्वाब सैंपल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इसके संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अब जिले के तमाम लोगों को टेस्ट कराने का आग्रह किया है। इसके लिए सोमवार को पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया। 30 सेंटर कुल 6 प्रखंडों में बनाए गए। जहां लोगों का स्वाद सैंपल लिया जा रहा है। डीसी संदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से विशेष कोरोना जांच की जा रही है। इसकी किट के माध्यम से जांच होने पर लोगों को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध करा दी जा रही हैं। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना सदर अस्पताल, बुनियादी विद्यालय चट्टी बाजार, बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग एंड कास्टिंग लिमिटेड मरार, राजकीय मध्य विद्यालय कोइरीटोला, सीसीएल अस्पताल नईसराय, सदर अस्पताल छतरमांडू में कैंप लगा। पतरातू प्रखंड क्षेत्र में पंचायत भवन कटिया, पंचायत भवन बुध बाजार इमलीगांछ, पंचायत भवन पाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू, पंचायत भवन जयनगर, पंचायत भवन पालू में कैंप लगा। मांडू प्रखंड क्षेत्र में पंचायत भवन बरका चुंबा, मध्य विद्यालय बरमसिया, डीएवी विद्यालय घाटो, एसएस उच्च विद्यालय कुजू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोंगाहारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय से सेवटा में कैंप लगा। गोला प्रखंड क्षेत्र में कमलेश्वर फैक्ट्री चाड़ी, यस फैक्ट्री चाड़ी, आईपीएल फैक्ट्री बरियातू, ब्रह्मपुत्र फैक्ट्री बरियातू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला, पंचायत भवन सुतरी, पंचायत भवन रकुवा में कैंप लगा। दुलमी प्रखंड क्षेत्र में हाई स्कूल चटाक इचातू और पंचायत सचिवालय उसरा में कैंप लगा। चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लारिकला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़कीपोना,

बेसिक स्कूल चितरपुर में कैंप लगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें