मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ष 2024 तक हर घर में नल से मिलेगा जलः मंत्री परमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वर्ष 2024 तक हर घर में नल से मिलेगा जलः मंत्री परमार

- राज्य मंत्री ने ग्राम भैंसरोद से किया 19वें दिन की विकास यात्रा का शुभारंभ

भोपाल, 23 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2024 तक सभी को पक्का आवास मिले, इसके लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। वर्ष 2024 तक हर घर में नल से शुद्ध जल मिले, इसके लिए भी जलजीवन मिशन के तहत तीव्र गति से कार्य चल रहा है। शाजापुर जिले में कालीसिंध-नर्मदा लिंक परियोजना से वर्ष 2024 तक अपने हिस्से का पानी मिलने लगेगा। इस पानी का उपयोग सिंचाई एवं पेयजल के लिए किया जायेगा। वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल वितरित होगा। इसके लिए जलजीवन मिशन के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।

यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में निकाली गयी विकास यात्रा के दौरान कही। राज्यमंत्री परमार ने शाजापुर जिले की विधानसभा शुजालपुर के ग्राम भैंसरोद से तिरंगा ध्वज फहराकर 19वें दिन की विकास यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता का पूजन भी किया।

आज की विकास यात्रा शुजालपुर विधानसभा के ग्राम भैंसरोद, धतुरिया, गुलाना, कुड़ाना होते हुए ग्राम दास्ताखेड़ी पहुँची। इस ग्राम धतुरिया में 49 लाख 14 हजार रुपये लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 15 लाख रुपये की लागत राशि से बनने वाले "महाकाल उद्यान" का भूमिपूजन किया। परमार ने ग्राम धतुरिया में ही 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा आधारित योजना से 4 लाख रुपये लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को सौगात दी। उन्होंने ग्राम धतुरिया में संबल अन्त्येष्टी सहायता योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 5-5 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।

परमार ने ग्राम गुलाना में गुलाना से एबी रोड शाजापुर तक 8 करोड़ 64 लाख रुपये लागत से निर्मित 17.90 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम कुड़ाना में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती गीताबाई पति राजाराम को नए आवास में गृह प्रवेश भी कराया। विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में राज्यमंत्री परमार ने शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें