मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में भाजपा ने उपचुनाव में बदरीनाथ से भंडारी और मंगलौर से भड़ाना को उम्मीदवार घोषित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की दो सीटों

पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने

बदरीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को

चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इन दोनों सीटों पर 2022 में

भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

भाजपा पर्यवेक्षकों ने

रायसुमारी के बाद गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र

भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे। इसके बाद समिति ने देररात

उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक

राजेंद्र भंडारी पर विश्वास जताया है। भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले

17 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। वह कांग्रेस के टिकट

से विधायक चुने गए थे। राजेंद्र भंडारी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र

भट्ट को हराकर चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर लोकसभा

चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

भाजपा ने मंगलौर

विधानसभा सीट पर करतार सिंह भडाना को टिकट देकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा

दी है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। वह लोकसभा

चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के

विधायक सरवत करीम अंसारी का 30 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था। तब से

मंगलौर सीट रिक्त थी। लोकसभा चुनाव को दौरान करतार सिंह भड़ाना बसपा छोड़कर

भाजपा में शामिल हुए थे। करतार सिंह पूर्व में हरियाणा सरकार में मंत्री के

अलावा उत्तर प्रदेश के खतौली विधायक भी रह चुके हैं। इन दोनों सीटों पर

उपचुनाव के लिए अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम

तिथि 21 जून है। 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

बदरीनाथ में 01 लाख 02 हजार 145 और मंगलौर में 01 लाख 19 हजार 930 मतदाता

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें