मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर बस सड़क पर पलटी, एक की माैत व आठ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर बस सड़क पर पलटी, एक की माैत व आठ घायल

नैनीताल। जनपद में हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूपी गांव के समीप शुक्रवार प्रातः एक निजी बस अनियंत्रित होकर स़क पर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की माैत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये।ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा के अनुसार दुर्घटना प्रातः लगभग सवा सात बजे हुई। हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही तीव्र गति से जा रही बस ज्योलीकोट-भवाली मार्ग पर भूमियाधार-खूपी गांव के समीप एक मोड़ पर नियंत्रित हाे गई और आगे चल रहे बोलेरो वाहन को टक्कर मारते हुए पलट गई। बस में चालक सहित लगभग 15 से 16 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस तथा राज्य आपदा प्रबंधन बल की एक टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बचाव अभियान चलाया।पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में पिथौरागढ़ जनपद के डीडीहाट निवासी 30 वर्षीय यात्री सुनील कुमार की घटनास्थल पर ही माैत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल हुए औं। उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया, जहां एक घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तीव्र गति और मोड़ पर असावधानी माना जा रहा है। पुलिस ने शव का परीक्षण कराने के साथ परिजनों को सूचना दे दी है तथा प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है। साथ ही बस चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें