मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की गाड़ियों पर चलने वाली थी गोली, पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया अपराधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले के पतरातू प्रखंड क्षेत्र में एक कुख्यात अपराधी ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की गाड़ियों पर निशान साध कर बैठा था। कभी भी किसी गाड़ी पर गोली चल सकती थी। लेकिन पुलिस की सक्रियता से न सिर्फ योजना विफल हुई, बल्कि अपराधी भी सलाखों के पीछे पहुंच गया। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि हथियार के साथ कुख्यात अपराधी मुखलाल गंझू को गिरफ्तार किया गया है।वह पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड गांव का निवासी है। उसने ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की गाड़ियों से लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं देने के कारण उसने गाड़ियों पर हमले की योजना बनाई थी। उसने भरठुआ बंदूक भी अपने साथ रखा था। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पतरातू एसटीपीओ वीरेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें