मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून के मसूरी डाइवर्जन रेस्टोरेंट में गोलीकांड, युवक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देहरादून के मसूरी डाइवर्जन रेस्टोरेंट में गोलीकांड, युवक घायल

देहरादून। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी डाइवर्जन के पास शुक्रवार देर रात एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के दाैरान युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही एक पक्ष ने हवा में फायर कर दिया और एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, देर रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने जानकारी मिली। सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया।

घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट में गया था, जहां रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर 02 युवकों व 01 युवती से उनका विवाद हो गया था। उक्त विवाद के चलते दोनों पक्षो की देर रात्रि रेस्टोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गई और घायल युवक के 10-12 साथियों के मौके पर एकत्रित हो गए। दूसरे पक्ष के एक युवक की ओर से डराने के नियत से हवा में फायर किया गया, जिसमे संभव गुरुंग को एक गोली लग गई।

घटना के संबंध में संभव गुरुंग के परिजनों की ओर से थाना राजपुर में दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। गोली चलाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से टीम को संभावित स्थानों के लिए रवाना किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें