मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

निर्धारित समय-सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्धारित समय-सीमा में पूरी हों भवन एवं सड़क परियोजनाएं: रणबीर गंगवा

हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश में चल रही विभिन्न भवन एवं सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रणबीर गंगवा ने सोमवार रात पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग के चीफ इंजीनियरों ने भाग लिया, जबकि सभी सर्कलों के अधीक्षक अभियंताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रदेश के लोगों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाएं, ताकि जनता में विभाग की विश्वसनीयता और अधिक बढ़े। कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश में चल रही भवन निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय अवधि में पूरी की जाएं, ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं अंतर-विभागीय मामलों के कारण लंबित हैं, उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने समय पर कार्य पूरा न करने वाले और गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों एवं एजेंसियों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रणबीर गंगवा ने बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढों की समस्या का विशेष रूप से संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी सहित अलर्ट मोड पर रहने को कहा, ताकि गड्ढों को तुरंत भरा जा सके और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलती रहे। उन्होंने ‘म्हारी सडक़’ ऐप पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को फील्ड में सतर्क रहने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बैठक में मंत्री रणबीर गंगवा ने 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली भवन परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग द्वारा तैयार की जा रही परियोजनाओं के समीप सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिन पर विभाग का नाम, संबंधित अधिकारी का नाम और फोन नंबर अंकित हो, ताकि कोई भी व्यक्ति परियोजना से संबंधित जानकारी विभाग के साथ साझा कर सके।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें