मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

लैंड जिहाद : बुलडोजर चलने से पहले खुद हटाई अवैध मजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लैंड जिहाद : बुलडोजर चलने से पहले खुद हटाई अवैध मजार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर में लैंड जिहाद के खिलाफ चल रहा अभियान हरिद्वार में भी जारी है। जनपद में प्रशासन ने ऐसे ही कब्जाए गए 30 स्थानों को चिन्हित किया है, जिनकी जांच जारी है। लक्सर रोड पर कटारपुर में प्रशासन ने एक मजार के सर्वे के दौरान ही अवैध पाया। मजार बनाने वालों ने खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन के सर्वे में लक्सर रोड के कटारपुर अलीपुर में एक अवैध मजार सामने आई। सर्वे टीम ने जब इसके बारे में दस्तावेज और निर्माण की अनुमति मांगी तो वे दिखा नहीं पाए। प्रशासन की टीम अभी मौके पर ही थी कि संचालक की पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर खुद ही उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया।हरिद्वार जिले में फिलहाल प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई ऐसी ही 30 से अधिक संरचनाओं को चिन्हित किया है। जिनके सर्वे का काम चल रहा है। इस संदर्भ में कई लोगों को प्रशासन ने नोटिस दिया है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध बनी धार्मिक संरचनाओं को चिन्हित किया गया है। उन्हें भूमि स्वामित्व और निर्माण अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिए जाने की प्रकिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कटारपुर अलीपुर क्षेत्र में बनी अवैध मजार को स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं ही हटा लिया गया है।उन्होंने कहा कि बेहतर यही होगा कि लोग अवैध संरचनाओं को स्वयं हटा लें अन्यथा जिला प्रशासन ध्वस्तीकरण के जरिए कब्जा हटाने की कारवाई करेगा। साथ ही सरकारी भूमि पर इस तरह के अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त धाराओं में कारवाई करने में कोई परहेज नहीं करेगा।गौरतलब है कि उत्तराखंड की धामी सरकार देवभूमि से अब तक 5 सौ से ज्यादा अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई कर चुकी है। आश्चर्य की बात यह है कि उक्त मजारों के भीतर कोई अवशेष नहीं मिले।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें