मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

बुढ़मू थाना प्रभारी और सब-इंस्पेक्टर निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। शहर के बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट पर मंगलवार देर रात उग्रवादियों ने साकेत साहू और बलराम साहू के छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने बालू ढुलाई में लगे चार ट्रबो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन में आगजनी की है। लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया है कि जेजेएमपी कमांडर राहुल तुरी उर्फ अलोकजी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) से जुड़ा हुआ है। इस घटना का मकसद डर का माहौल पैदा कर कारोबारियों से लेवी वसूलना है। इस घटना के बाद बुधवार काे एसएसपी चंदन सिन्हा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना प्रभारी रामजी कुमार और एक सब-इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। साथ ही रितेश महतो को थाना प्रभारी बनाया गया है। फिलहाल, किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।उल्लेखनीय है कि करोड़ों की अवैध उगाही के कारण छापर बालू घाट उग्रवादियों और अपराधियों का चरम अड्डा बन गया है। आये दिन यहां कभी उग्रवादी तो कभी अपराधी वाहनों में आगजनी करते हैं। इस पर लगाम लगाना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें