मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से

पटना, 27 फरवरी । बिहार विधानसभा का बजट सत्र (2023-24) आज (सोमवार) से शुरू होगा। यह पांच अप्रैल तक चलेगा। आज सबसे पहले बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी।आर्थिक सर्वेक्षण के साथ राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा। 28 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।

बजट सत्र की 22 बैठकें होंगी। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस अभिभाषण पर दो दिन चर्चा होगी। 2022-23 के तृतीय अनुपूरक बजट व्यवस्थापन के लिए एक दिन रखा गया है। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय अनुदान की मांगों पर वाद विवाद और विनियोग विधेयक 12 दिन पेश किया जाएगा। इन 12 दिनों में अलग-अलग विभागों के बजट भी पेश किए जाएंगे।

बिहार विधानसभा में राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्यों के लिए दो दिन रखे गए हैं। गैर सरकारी सदस्यों के कार्य यानी कि गैर सरकारी संकल्प के लिए दो दिन का समय रखा गया है। इस बजट सत्र में 16 दिन अवकाश रहेगा। इसमें होली, रामवनमी से लेकर कई त्योहार शामिल हैं।

बिहार के बजट का आकार साल 2021-22 में दो लाख 18 हजार 302 करोड़ 70 लाख रुपये था। यह वर्ष 2022-23 में बढ़कर दो लाख 37 हजार, 691 करोड़ 19 लाख रुपये हो गया।बिहार सरकार ने 2022-23 में 6 सूत्रों का बजट पेश किया था। ये 6 सूत्र मानव जीवन से जुड़े हुए थे और बताया गया था कि विकास में इसकी बड़ी भूमिका होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग में निवेश, कृषि और संबंधित क्षेत्र, आधारभूत संरचना ग्रामीण एवं शहरी, विभिन्न वर्गों का कल्याण। इन 6 सूत्रों के क्रियान्वयन पर ही 2022-23 में फोकस किया गया था। पिछली बार भाजपा कोटे के वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बजट पेश किया था। इस बार वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें