मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में बसपा को भी झटका, हाथी की सवारी छोड़ अब कमल खिलाएंगे सुबोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवभूमि पर होली के साथ मोदी का चढ़ा रंग, बढ़ता जा रहा भाजपा का कुनबा

बसपा नेता ने समर्थकों संग ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

देहरादून। पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता सुबोध राकेश

रविवार को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले

कांग्रेस के बाद अब बसपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा का बढ़ता कुनबा यह बता रहा है कि देवभूमि पर

होली के साथ मोदी का रंग पूरी तरह चढ़ गया है।

हरिद्वार बाईपास

स्थित वेडिंग प्वाइंट में हुए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सभी नए सदस्यों

का प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ हरिद्वार लोकसभा उम्मीदवार पूर्व

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में नए लोगों का शानदार

स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारों के

बीच कार्यकर्ताओं को फूल-माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई

गई।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सुबोध राकेश जैसे

वरिष्ठ एवं जमीन से जुड़े नेता का आना भाजपा की कोशिशें को और अधिक गति

प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर कमल का

खिलना तय है, लेकिन सर्वसमाज का आशीर्वाद उस जीत के साथ हो, यह भाजपा का

लक्ष्य है। भाजपा सबका साथ-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को

साध रही है। इसके तहत राष्ट्र निर्माण की मुहिम में सहयोग करने वाले सभी

लोगों का पार्टी स्वागत कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें