मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से हथियार व नशीले पदार्थों समेत तस्कर को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा से हथियार व नशीले पदार्थों समेत तस्कर को दबोचा

चंडीगढ़। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर स्थित अमृतसर व फाजिल्का सेक्टर में सर्च ऑपरेशन चलाकर एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हथियार व नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बीएसएफ ने यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के साथ मिलकर की है।बीएसएफ प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि सीआईए फाजिल्का के साथ मिलकर की गई कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को काबू करके उसके कब्जे से एक किलो अफीम, 300 ग्राम हेरोइन तथा दो मैगज़ीन बरामद की हैं।अमृतसर में की गई अन्य कार्रवाई के दौरान गांव कलसियां व रानियां के पास अलग-अलग अभियानों में सैनिकों ने एक पिस्टल, मैगज़ीन, 569 ग्राम हेरोइन तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये बरामदियाँ पाकिस्तान समर्थित नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के प्रयासों को विफल करने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के अथक संकल्प को दर्शाती हैं। बीएसएफ द्वारा पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें